लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी रद्द करने से किया इनकार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति और उसकी मृत पत्नी के परिवार के बीच एक समझौते के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करते हुए कहा है कि यह एक गंभीर और जघन्य अपराध है जो एक सामाजिक बुराई से प्रेरित है और इसे रोकने की जरूरत है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की एकल पीठ ने प्राथमिकी रद्द करने के लिए व्यक्ति और आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि दहेज हत्या का अपराध समाज के खिलाफ अपराध है। पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी फैसला सुनाया है कि किसी समझौते के आधार पर गंभीर मामलों को बंद नहीं किया जा सकता है।

अदालत ने हालिया आदेश में कहा, ‘‘वर्तमान मामले में एक महिला ने पति और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए उत्पीड़न के कारण शादी के पांच महीने के भीतर आत्महत्या कर ली और भारतीय दंड संहिता की धारा 304-बी (दहेज हत्या) के तहत दंडनीय अपराध न केवल एक गंभीर और जघन्य अपराध है बल्कि दहेज की मांग सामाजिक बुराई से प्रेरित समाज के खिलाफ अपराध है। इस प्रकार के अपराध को रोकने की आवश्यकता है। इसलिए, आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच हुए समझौते के आधार पर इसे रद्द नहीं किया जा सकता है।’’

मौजूदा मामले में महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि मार्च 2021 में शादी के बाद से याचिकाकर्ता उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद अगस्त में परिवार को फोन आया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। जांच लंबित रहने के दौरान, याचिकाकर्ताओं और महिला के परिवार ने एक समझौता किया, जिसमें कहा गया था कि वे बिना किसी जबरदस्ती और बिना किसी पैसे के हस्तांतरण के एक समझौता कर चुके हैं।

समझौते में महिला के परिवार ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ उनका कोई दावा और शिकायत नहीं है और याचिकाकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करते हुए याचिका खारिज कराने में सहयोग करेंगे।

याचिकाकर्ताओं ने उच्च न्यायालय में दलील दी थी कि समझौते के मद्देनजर, प्राथमिकी जारी रखने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही में कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं होगा। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि वह पहले ही कुछ याचिकाकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित