लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय का लोकसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव संबंधी जनहित याचिका पर शीघ्र सुनवाई से इनकार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोकसभा के उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव नहीं कराने के संबंध में संवैधानिक अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाने वाली जनहित याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि वह पहले से तय तिथि यानी अगले वर्ष 28 फरवरी को ही मामले पर सुनवाई करेगी।

पीठ ने कहा, ‘‘मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को देखने के बाद हमें इस आवेदन पर सुनवाई का कोई कारण नजर नहीं आता।’’

याचिकाकर्ता पवन रेले ने कहा कि उपाध्यक्ष का पद दो साल से अधिक समय से खाली है जो संविधान के अनुच्छेद 93 का उल्लंघन है। रेले ने अदालत ने आग्रह किया कि मामले में सुनवाई तय तिथि से पहले की जाए, क्योंकि यह कानून की उचित व्याख्या का मामला है।

याचिका में लोकसभा अध्यक्ष को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि वह उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए ‘‘निकट की कोई तारीख’’ तय करें।

याचिकाकर्ता ने कहा, ‘‘उपाध्यक्ष का पद खाली हुए 830 दिन बीत गए हैं। यह बहुत गंभीर मामला है।’’

याचिका में कहा गया है कि किसी भी प्राधिकारी को उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं कराने का कोई विवेकाधिकार नहीं दिया गया है और लोकसभा के ‘प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमों’ के नियम आठ के तहत लोकसभा अध्यक्ष का यह प्राथमिक दायित्व है कि वह उपाध्यक्ष के चुनाव के लिये तारीख निर्धारित करें।

भाषा

जसजस

आवश्यक

.दिल्ली दि21

दिल्ली अदालत उपाध्यक्ष

अदालत ने लोकसभा उपाध्यक्ष के चुनाव पर जनहित याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

नयी दिल्ली, एक सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोकसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं कराने का संवैधानिक पदाधिकारियों पर आरोप लगाने वाली जनहित याचिका पर केंद्र को अपना जवाब देने के लिए बुधवार को वक्त दे दिया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा से कहा, ‘‘हम नोटिस जारी नहीं कर रहे...निर्देश लें।’’ पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें लोकसभा अध्यक्ष को इस पद पर चुनाव कराने के लिए ‘‘कोई भी नजदीक की तारीख तय’’ करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

अदालत इस मामले में अब 30 सितंबर को सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है