लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बैग में कारतूस रखने के आरोप में महिला के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोवा की यात्रा के दौरान बैग में कारतूस रखने के आरोप में एक महिला के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी है।

प्राथमिक रद्द करते हुए न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद ने कहा कि इस अदालत के अन्य कई आदेश है जिनमें उसने इस आधार पर ऐसे ही कदम उठाए हैं कि आरोपी ने जानबूझकर असलहा नहीं रखा है और ऐसे में उसके खिलाफ शस्त्र कानून के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

आईटी पेशेवर महिला ने बताया कि वह कारतूस उसके पिता की है और उनके पास 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर है और यह गलती से उसके बैग में आ गई है।

अदालत ने कहा, ‘‘इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, अदालत शस्त्र कानून, 1959 की धारा 25 के तहत आईजीआई हवाई अड्डा, नयी दिल्ली थाने में पांच फरवरी, 2021 को दर्ज प्राथमिकी और उसके बाद हुई कार्रवाई को रद्द करने के पक्ष में है।’’

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अमित साहनी ने कहा कि महिला यात्रा के दौरान अपने पिता कुलदीप सिंह का बैग साथ रखे हुए थी, जिसके भीतर यह कारतूस थी और महिला को इसकी जानकारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि सिंह ने आईजीआई हवाई अड्डे थाने को लाइसेंसी हथियार के संबंध में सभी दस्तावेज प्रस्तुत करके प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था, लेकिन लेकिन उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है