लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश- पत्नी को गुजारा भत्ता के तौर पर मिले पति की सैलरी का 30% हिस्सा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2019 01:34 IST

कोर्ट ने कहा कि आमदनी के बंटवारे का फॉर्मूला तय है. इसके तहत नियम है कि अगर कोई और निर्भर नहीं हो तो पति की कुल सैलरी के दो हिस्से पति के पास और एक हिस्सा पत्नी को दिया जाएगा.

Open in App

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पति की कुल सैलरी का एक तिहाई हिस्सा पत्नी को गुजारा भत्ते के तौर पर दिया जाए. कोर्ट ने कहा कि आमदनी के बंटवारे का फॉर्मूला तय है. इसके तहत नियम है कि अगर कोई और निर्भर नहीं हो तो पति की कुल सैलरी के दो हिस्से पति के पास और एक हिस्सा पत्नी को दिया जाएगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता महिला की अर्जी पर फैसला सुनाते हुए निर्देश दिया है कि महिला को पति की सैलरी से 30% मिले.

महिला की शादी 7 मई 2006 को हुई थी. उनके पति सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर हैं. 15 अक्तूबर 2006 को दोनों अलग हो गए. उसके बाद महिला ने गुजारा भत्ते के लिए अर्जी दी. 21 फरवरी 2008 को महिला का गुजारा भत्ता तय किया गया. इसके तहत उनके पति को निर्देश दिया गया कि वह अपनी कुल सैलरी का 30% पत्नी को दें. फैसले को महिला के पति ने चुनौती दी. ट्रायल कोर्ट ने गुजारा भत्ता 30% से घटाकर सैलरी का 15% कर दिया. तब फैसले को महिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी.

महिला के वकील ने दलील दी कि ट्रायल कोर्ट ने गुजारा भत्ता 15% कर दिया और कोई ठोस कारण नहीं बताया. वहीं, पति की ओर से दलील दी गई कि महिला अपने अकाउंट का विवरण बताएं और साफ करें कि अकाउंट में किस-किस सोर्स से पैसे आए. महिला ने अकाउंट विवरण में बताया कि उनके पिता ने खर्चे के लिए पैसे दिए.

हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने अपने फैसले में कहा कि यह तय है कि 21 फरवरी 2008 को जो गुजारा भत्ता तय किया था, उसके तहत महिला को उसके पति की कुल सैलरी का 30% गुजारा भत्ता तय किया गया था. दरअसल, पैसे के बंटवारे का फॉर्मूला तय है. इसी कारण अदालत ने 30% गुजारा भत्ता महिला को देने का कहा था. अदालत ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि वह सैलरी से 30% काटकर पत्नी को सीधे भेजे.

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया