लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के अंतरधार्मिक जोड़े को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के एक अंतरधार्मिक जोड़े को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया जो शादी करना चाहता है और जिसने यहां विशेष विवाह कानून के तहत पंजीकरण कराया है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने स्थानीय पुलिस थाने के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया और याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। हिंदू-मुस्लिम जोड़े की तरफ से अधिवक्ता उत्कर्ष सिंह पेश हुए। इस जोड़े ने अपने परिवारों में विरोध के बाद दिल्ली में विवाह करने के लिए घर से भागने का फैसला किया। जोड़े ने तर्क दिया है कि उसे अपने हिसाब से रहने और शादी करने का अधिकार है लेकिन उसके अधिकारों का हनन हो रहा है।

अपनी याचिका में इस जोड़े ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में अपने मूल स्थान पर अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ समूहों और व्यक्तियों से डर लगता है और उनकी जान को खतरा है।

इस महीने की शुरुआत में जोड़े ने सुरक्षित आवास प्रदान करने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं हो पाने पर जोड़े ने उच्च न्यायालय का रुख किया। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव