दिल्ली उच्च न्यायालय को दो नए न्यायाधीश मिले

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:28 IST2021-02-22T22:28:41+5:302021-02-22T22:28:41+5:30

Delhi High Court gets two new judges | दिल्ली उच्च न्यायालय को दो नए न्यायाधीश मिले

दिल्ली उच्च न्यायालय को दो नए न्यायाधीश मिले

नयी दिल्ली, 22 फरवरी अनुभवी वकील जसमीत सिंह और अमित बंसल को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। यह जानकारी कानून मंत्रालय ने दी।

कानून मंत्रालय ने कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के चार अतिरिक्त न्यायाधीशों --न्यायमूर्ति एस. आर. कृष्ण कुमार, न्यायमूर्ति अशोक एस. किनागी, न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज और न्यायमूर्ति सचिन एस. मगादुम को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया।

मंत्रालय ने बताया कि मुरली पुरुषोतम, जियाद रहमान ए. ए. रहमान, करूणाकरन बाबू और कौसर एडाप्पगाथ को केरल उच्च न्यायालय में दो वर्षों के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि जसमीत सिंह के पास दिल्ली उच्च न्यायालय और निचली अदालतों में 1992 के बाद से 27 वर्षों का प्रैक्टिस करने का अनुभव है। वकील के तौर पर वह संवैधानिक, सिविल, श्रम, सेवा और वैवाहिक मामलों के मुकदमे लड़ते रहे हैं।

सेवा और सिविल कानून में उनकी विशेषज्ञता है।

अमित बंसल की शिक्षा कानून, मध्यस्थता कानून, अप्रत्यक्ष कर और सेवा कानून में विशेषज्ञता है।

उन्होंने सीबीएसई, एनटीए सहित कई सरकारी विभागों के वरिष्ठ वकील के तौर पर सेवा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi High Court gets two new judges

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे