लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोक इंसाफ पार्टी की याचिका खारिज की, जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ‘लेटर बॉक्स’ चुनाव चिह्न के आवंटन को चुनौती देने वाली ‘लोक इंसाफ पार्टी’ की याचिका खारिज करने के साथ उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि 'ट्रैक्टर चलाता किसान' को अपने चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित करने का अनुरोध करने वाले राजनीतिक संगठन ने गलत तथ्यों के आधार पर अदालत का रुख किया और निर्देश दिया कि जुर्माने की रकम दो सप्ताह के भीतर दिल्ली उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति के पास जमा की जाए।

याचिकाकर्ता पार्टी ने अदालत को सूचित किया कि उसने निर्वाचन आयोग को एक आम चिह्न के आवंटन के लिए आवेदन किया था, जिसमें कहा गया था कि ‘ट्रैक्टर चलाता किसान’ और ‘लेटर बॉक्स’ क्रमशः उसकी पहली और दूसरी प्राथमिकता है।

याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष दावा किया कि पंजाब में 'ट्रैक्टर चलाता किसान' का चिह्न पंजीकृत, गैर-मान्यता प्राप्त दलों को आवंटन के लिए उपलब्ध प्रतीकों में से एक है। निर्वाचन आयोग ने दलील दी कि याचिकाकर्ता मूल तथ्यों को छिपा रहा है क्योंकि यह चिह्न एक स्वतंत्र चिह्न नहीं है और इसे उसके द्वारा अधिसूचित भी किया गया था।

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अपने दावे का समर्थन करने के लिए निर्वाचन आयोग के दस्तावेजों के ‘‘एक पुराने संस्करण’’ को संलग्न किया कि संबंधित चिह्न एक स्वतंत्र प्रतीक था और याचिकाकर्ता की इस दलील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि चूक अनजाने में हुई।

अदालत ने कहा कि असम में एक मान्यता प्राप्त पार्टी को ‘ट्रैक्टर चलाता किसान' का चिह्न आवंटित किया गया था और किसी भी राज्य में किसी मान्यता प्राप्त दल के लिए आरक्षित चिह्न दूसरे राज्यों में किसी गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी को आवंटित करने की अनुमति नहीं है।

अदालत ने 11 नवंबर के आदेश में कहा, ‘‘याचिका खारिज की जाती है। चूंकि याचिकाकर्ता ने इस अदालत में सही तथ्यों को नहीं रखा इसलिए वह जुर्माने का हकदार है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी तरह याचिकाकर्ता यह दिखाने में विफल रहा कि गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल को किसी विशेष प्रतीक का अधिकार है। अदालत ने कहा कि वर्तमान मामले में याचिकाकर्ता को आवंटित ‘लेटर बॉक्स’ का चुनाव चिह्न उसकी दूसरी प्राथमिकता थी और इसी चिह्न पर उसने पिछला चुनाव लड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू