लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 साल बाद बलात्कार के मामले में सौतेले पिता की दोषसिद्धी खारिज की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 00:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति की दोषसिद्धी को 15 साल बाद खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि लड़की की कहानी मामले में असंगत है और इसके सच निकलने की संभानवा नहीं है, लिहाजा मामले को खारिज किया जाता है।

न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने कहा कि अपीलकर्ता दोषी संदेह के लाभ का हकदार है क्योंकि लड़की का बयान विश्वसनीय नहीं है । व्यक्ति ने चार साल से अधिक समय हिरासत में बिताए और निचली अदालत ने आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

न्यायाधीश की राय है कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार किए जाने को लेकर कोई ठोस राय नहीं दी गई थी और छानबीन, जांच और सुनवाई के अलग अलग चरणों में दर्ज किए गए उसके बयानों में विरोधाभास था।

अदालत ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि उसके कपड़ों पर अपीलकर्ता का वीर्य नहीं पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग