लाइव न्यूज़ :

बिना पर्ची भरे और पहचान पत्र के 2,000 रुपये के नोट बदलने की अनुमति देने वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया खारिज

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 11:18 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को बिना पर्ची भरे और पहचान पत्र के 2,000 रुपये के नोट बदलने की अनुमति देने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।आरबीआई ने कहा था कि चलन में मौजूद ये नोट या तो बैंक खातों में जमा किए जाएं या 30 सितंबर तक इनकी अदला-बदली की जाए।आरबीआई ने एक बयान में कहा था कि 2,000 रुपये के नोट की वैधता बनी रहेगी।

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को बिना पर्ची भरे और पहचान पत्र के 2,000 रुपये के नोट बदलने की अनुमति देने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले की सुनवाई की। पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद भी शामिल हैं।

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया था कि 2,000 रुपये के बैंक नोट को वापस लिया जाना 'मुद्रा प्रबंधन' कार्य है और यह आर्थिक नीति का विषय है। 

पहले आरबीआई के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता पराग पी त्रिपाठी ने अदालत से कहा था कि रजनीश भास्कर गुप्ता द्वारा दायर मौजूदा याचिका अनुपयुक्त है क्योंकि 2,000 रुपये के बैंक नोट वापस लिया जाना नोटबंदी नहीं, बल्कि 'मुद्रा प्रबंधन' कार्य है और आर्थिक नीति का विषय है। उल्लेखनीय है कि 19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 

आरबीआई ने कहा था कि चलन में मौजूद ये नोट या तो बैंक खातों में जमा किए जाएं या 30 सितंबर तक इनकी अदला-बदली की जाए। आरबीआई ने एक बयान में कहा था कि 2,000 रुपये के नोट की वैधता बनी रहेगी।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टReserve Bank of Indiaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह