लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के पर्याप्त ऑक्सीजन के दावे से असहमति जताई

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र सरकार के उस दावे से सहमत नहीं है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, '' आज ऑक्सीजन की किल्लत है। सॉलिसिटर जनरल का कहना है कि कोई कमी नहीं है लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि हमने खुद देखा है कि ऑक्सीजन की किल्लत है।''

केंद्र का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उनका यह कहना है कि अगर उचित तरह से वितरण किया जाए तो पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है और मुद्दा परिवहन का है ना कि आपूर्ति का।

उन्होंने कहा, '' मैंने यह नहीं कहा कि दिल्ली के पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। मैं कह रहा हूं कि यदि उचित तरह से वितरण किया जाए तो अभी हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है।''

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता वकील राकेश मल्होत्रा ने दलील दी कि आरटी-पीसीआर किट की भी किल्लत थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए पीठ ने कहा कि उसने पहले ही केंद्र को सीमा शुल्क विभाग के पास फंसी आयातित किट को निकालने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

इस पर, केंद्र के वकील ने अदालत को सूचित किया कि इस संबंध में सरकार ने विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र