लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय का दो किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत देने से इनकार

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस व्यक्ति का जमानत देने से इनकार कर दिया है जिसके पास से दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। अदालत ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी कानून के तहत सुनवाई शुरुआती दौर में है और चश्मदीदों से अभी पूछताछ करना बाकी है।

अदालत ने हालांकि, वर्ष 2016 में दर्ज प्राथमिकी पर विचार करते हुए निचली अदालत से तेजी से मामले की सुनवाई का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने हाल में दिए फैसले में कहा, ‘‘ यह तथ्य दर्ज है कि अर्जी देने वाले आरोपी के पास से दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी और निचली अदालत में सुनवाई शुरुआती स्तर पर है और संबंधित अभियोजन को गवाहों से अब भी पूछताछ करनी है। इसलिए जमानत अर्जी खारिज की जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, इसके साथ ही मामला 2016 से सबंधित होने के तथ्य पर विचार करते हुए संबंधित अदालत से सुनवाई तेज करने का अनुरोध किया जाता है।

प्राथमिकी के मुताबिक पुलिस ने जमानत अर्जी देने वाले व्यक्ति सहित कई लोगों के फोन की कानूनी तरीके से निगरानी की और पाया कि दो लोग पश्चिम बंगाल से हेरोइन की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली और दिल्ली लाते हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की गई और आरोपी के पास से दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

वहीं, आरोपी ने जून 2016 से ही हिरासत में होने का हवाला दिया और कहा था कि उसकी किसी अन्य जांच में जरूरत नहीं है।

इसमें यह भी कहा गया कि इस मामले में अभी तक अभियोजन ने 28 में से सिर्फ छह गवाहों से ही पूछताछ की है और आवेदक किसी अन्य मामले में संलिप्त नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल