लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जाइडस के कॉम्प्लान विज्ञापन के प्रसारण पर लगाई रोक, जानें क्या है मामला

By भाषा | Updated: May 15, 2020 00:32 IST

उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कहा कि यह विज्ञापन प्रतिद्वंद्वी कंपनी के उत्पाद को नीचा दिखाने वाला है। इस टीवी विज्ञापन में दावा किया गया है कि एक कप कॉम्प्लान दो कप हॉर्लिक्स के बराबर है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनी जाइडस वेलनेस के कॉम्प्लान विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगा दी है। इस विज्ञापन में कॉम्प्लान की तुलना हॉर्लिक्स से की गई है। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कहा कि यह विज्ञापन प्रतिद्वंद्वी कंपनी के उत्पाद को नीचा दिखाने वाला है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनी जाइडस वेलनेस के कॉम्प्लान विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगा दी है। इस विज्ञापन में कॉम्प्लान की तुलना हॉर्लिक्स से की गई है।

उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कहा कि यह विज्ञापन प्रतिद्वंद्वी कंपनी के उत्पाद को नीचा दिखाने वाला है। इस टीवी विज्ञापन में दावा किया गया है कि एक कप कॉम्प्लान दो कप हॉर्लिक्स के बराबर है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि हॉर्लिक्स ने इस टीवी विज्ञापन के खिलाफ अंतरिम आदेश देने के लिए प्रथम दृष्टया मामला रखा है। साथ ही इसमें कॉम्प्लान और हॉर्लिक्स को पेश करने के आकार पर कोई वॉयस ओवर नहीं है। साथ ही इसे पढ़ने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता।

उच्च न्यायालय ने कहा कि टीवी दर्शकों को सिर्फ छह सेकेंड का विज्ञापन दिखता है जिसमें एक कप कॉम्प्लान की तुलना हॉर्लिक्स से की गई है। इसमें कप के आकार के बारे में नहीं बताया गया है।

अदालत ने कहा कि ऐसे में जो भी इस विज्ञापन को देखेगा वह भ्रमित हो जाएगा। इससे हॉर्लिक्स को नुकसान होगा।

उच्च न्यायालय ने मौजूदा रूप में इस विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगा दी है। यह रोक तब तक रहेगी, जब तक हॉर्लिक्स द्वारा दायर अपील का निपटान नहीं हो जाता।

सुनवाई के दौरान जाइडस ने कहा कि इस विज्ञापन का मकसद उपभोक्ताओं को यह बताना है कि एक कप कॉम्प्लान (33 ग्राम) में प्रोटीन की मात्रा हॉर्लिक्स के पैक पर दर्शाए गए 27 ग्राम के दो कप के बराबर है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली हाईकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया