लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब विक्रेताओं को नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस शुल्क जमा करने को कहा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शराब के खुदरा विक्रेताओं से कहा कि वे नई आबकारी नीति के तहत एक दिसंबर से राज्य सरकार को लाइसेंस फीस का भुगतान करें क्योंकि राज्य ने पहले ही शराब के 500 ब्रांड का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करते हुए उन्हें पंजीकृत किया है।

अदालत ने विक्रेताओं को लाइसेंस शुल्क का 75 प्रतिशत जमा कराने को कहा है। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, “आज बहुत से ब्रांड पंजीकृत हैं और इसके मद्देनजर याचिकाकर्ताओं (खुदरा शराब विक्रेता) द्वारा लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करने का कोई कारण नहीं है। उन्हें एक दिसंबर 2021 से लाइसेंस शुल्क देना होगा।”

न्यायमूर्ति पल्ली ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को 17 नवंबर से 30 नवंबर तक के लाइसेंस शुल्क का 75 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

अदालत कई खुदरा शराब विक्रेताओं की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें लाइसेंस शुल्क के रूप में सरकार को पैसा वसूलने से रोकने का अनुरोध किया गया था। उच्च न्यायालय ने अंतरिम राहत देते हुए आवेदनों का निपटारा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग