लाइव न्यूज़ :

जेएनयूएसयू चुनाव: पिछले सात साल में सबसे ज्यादा मतदान, दिल्ली हाईकोर्ट ने परिणाम तक लगाई रोक

By भाषा | Updated: September 7, 2019 00:11 IST

जेएनयूएसयू चुनाव: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को छात्र संघ के चुनाव के परिणाम घोषित करने पर 17 सितंबर तक रोक लगा दी । इस मामले की सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘जय भीम’, ‘लाल सलाम’, ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच और थोड़ी तनातनी के माहौल में बुधवार देर रात जेएनयू परिसर में प्रेसीडेंशियल डिबेट का आयोजन किया गया।चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती रात नौ बजे से शुरू होनी थी।

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में शुक्रवार को 67.9 फीसदी मतदान हुआ। माना जा रहा है कि पिछले सात साल के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। पिछले साल 67.8 फीसदी मतदान हुआ था। जेएनयूएसयू चुनाव समिति ने शुक्रवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स पर पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुनाव प्रक्रिया में ‘‘दखल’’ देने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को मतदान में कुल 8,488 पंजीकृत मतदाताओं में से 5,762 छात्र-छात्रों ने मतदान किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को छात्र संघ के चुनाव के परिणाम घोषित करने पर 17 सितंबर तक रोक लगा दी । इस मामले की सुनवाई 17 सितंबर को होगी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अंतिम परिणाम की घोषणा अदालत के अगले आदेशों पर निर्भर करेगा। इसके बाद अदालत ने विश्वविद्यालय को अगली सुनवाई तक परिणाम नहीं जारी करने का निर्देश दिया।

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती रात नौ बजे से शुरू होनी थी। चुनाव समिति के अध्यक्ष शशांक पटेल ने कहा, ‘‘शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जो डीन ऑफ स्टूडेंट्स भी हैं, ने मतदान केंद्र के अंदर जाकर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया। यह लिंगदोह समिति की सिफारिशों और उच्च न्यायालय के एक आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।’’ डीन उमेश कदम ने इस मुद्दे पर फोन और संदेशों का जवाब नहीं दिया। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल