लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का फिर से होगा कोविड-19 टेस्ट, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के बाद हुए हैं अस्पताल में भर्ती

By अनुराग आनंद | Updated: June 16, 2020 23:08 IST

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया था कि सतेंद्र जैन का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस (Covid-19) टेस्ट निगेटिव आने के बाद एक बार फिर से कोरोना टेस्ट होगा।  सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद सतेंद्र जैन को राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस (Covid-19) टेस्ट निगेटिव आया है। सतेंद्र जैन को सोमवार रात सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद राजीव गांधी स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो निगेटिव आया है। अब खबर है कि सत्येंद्र जैन का एक बार फिर से कोरोना टेस्ट कल (बुधवार) को किया जाना है। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया था कि सतेंद्र जैन का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हुई थी और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस का टेस्ट भी निगेटिव आया था।

55 वर्षीय सतेंद्र जैन ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर बताया, "कल रात हाई फीवर और मेरे शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट के कारण मुझे आरजीएसएसएच में भर्ती कराया गया है। सभी को अपडेट देते रहूंगा।" इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।"

दिल्ली में 43 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद कोविड-19 के कुल मामले 42,829 पहुंच गए। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1400 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 73 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में अब तक 42,829 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली में 14 जून को आए थे सबसे ज्यादा 2224 मामले

दिल्ली में 12 से 14 जून के बीच रोजाना दो हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे थे। एक दिन में सबसे ज्यादा 2,224 मामले 14 जून को रिकॉर्ड किए गए थे। बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। कुल मामले 42,829 हो गए हैं।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालसत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos