लाइव न्यूज़ :

Corona In Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा- राष्ट्रीय राजधानी में सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में रहेंगे

By भाषा | Updated: May 2, 2020 15:03 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में रेड जोन वह क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस के दस से अधिक मामले होते हैं। केंद्र की तरफ से जिन राहत उपायों की घोषणा की गई है, वे लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी इलाके रेड जोन में हैं।दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक ही बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नयी दिल्लीदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के 3,738 मामले सामने आए थे और 61 लोगों की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को 223 नए मामले सामने आए। जैन के मुताबिक, 49 लोग आईसीयू में हैं और पांच लोग वेंटिलेटर पर हैं।

सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि देशभर में चार मई से दो और हफ्तों के लिए ‘‘सीमित’’ लॉकडाउन जारी रहेगा जिसमें हवाई सेवा, रेलगाड़ी और अंतरराज्यीय सड़क यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। लेकिन जिलों को कोविड-19 के संभावित खतरे के आधार पर रेड, औरेंज और ग्रीन जोन में बांटकर कुछ गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। जैन ने कहा कि दिल्ली में सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में रहेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रेड जोन वह क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस के दस से अधिक मामले होते हैं। केंद्र की तरफ से जिन राहत उपायों की घोषणा की गई है, वे लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।’’

प्रवासी मजदूरों के दिल्ली से उनके घरों तक यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार दूसरे राज्यों से बात कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आवश्यक साजो-सामान और चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराएंगे।’’  

इसके साथ ही आपको बता दें कि दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक ही बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 19 अप्रैल को इस इमारत में पहला केस सामने आया था। इसके बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आज रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। हरियाणा से सटा दिल्ली का कापसहेड़ा काफी सघन इलाका है।

कापसहेड़ा में डीसी ऑफिस के पास ठेके वाली गली में 18 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। इलाके में सघन आबादी को देखते हुए प्रशासन ने इस बिल्डिंग को अगले ही दिन यानी 19 अप्रैल को सील कर दिया गया था।  दिल्ली में 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी इलाके रेड जोन में हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी