लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By निखिल वर्मा | Updated: June 16, 2020 12:40 IST

सत्येंद्र जैन को पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार सुबह कोरोना जांच के लिए जैन का सैंपल भेजा गया है।सत्येंद्र जैन डायबिटिज के पीड़ित भी हैं, उनके इलाज में सावधानी बरती जा रही है

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और उन्हें बुखार भी था। इससे पहले पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब होने पर उनका भी कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था। मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट रिजल्ट निगेटिव रहा। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट मंगलवार सुबह हो चुका है और नतीजे शाम तक आने की उम्मीद हैं।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद कोविड-19 के कुल मामले 42,829 पहुंच गए। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1400 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 73 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में 12 से 14 जून के बीच रोजाना दो हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे थे। एक दिन में सबसे ज्यादा 2,224 मामले 14 जून को रिकॉर्ड किए गए थे। बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। कुल मामले 42,829 हो गए हैं।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनदिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया