लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति और राज्‍यपालों की गाड़ी पर भी लगेंगे नंबर प्लेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2018 04:37 IST

भारत के राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल की गाड़ी की नंबर प्लेट पर कोई भी नंबर नहीं होता है। इन गाड़ियों की नंबर प्लेट पर सिर्फ राष्ट्रीय चिह्न अशोक च्रक ही होता है।  

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई:  भारत के उच्च संवैधानिक पदों पर आसिन  राष्‍ट्रपति, उप राष्ट्रपति, राज्‍यपालों और उपराज्‍यपालों की गाड़ियों को भी अब जल्‍द ही रजि‍स्‍ट्रेशन नंबर लेना होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 जुलाई को लिए बड़े फैसले में यह बात साफ कर दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब जल्द ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपालों और उपराज्यपालों के वाहन अब नंबर प्लेट के साथ नजर आएंगे

कोर्ट ने यह फैसला क गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है। याचिका में कहा गया था कि बिना नबंर प्लेट की गाड़ियों को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं, क्योंकि पहली नजर में ऐसी ही गाड़ियों पर नजर जाता है। 

हाईकोर्ट ने दिल्ली और केंद्र सरकार से मांगा जवाब, पब्लिक प्लेस पर क्यों नहीं ब्रेस्टफीडिंग की सुविधा?

हलफनामे में कहा गया था कि देश में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपालों और उपराज्यपालों और सचिव (विदेश मंत्रालय) को 2 जनवरी 2018 की तारीख वाले पत्र में ही सुनिश्चित करने को कहा गया था। केंद्र सरकार के स्थायी वकील राजेश गोगना के जरिए दाखिल हलफनामे में यह भी कहा गया था कि पत्र में उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सूचित किया है कि देश के उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी के इस्तेमाल वाले वाहन और तमाम सचिवालय के वाहन अपना रजि‍स्‍ट्रेशन नंबर प्रदर्शित करते हैं। 

बता दें कि भारत के राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल की गाड़ी की नंबर प्लेट पर कोई भी नंबर नहीं होता है। इन गाड़ियों की नंबर प्लेट पर सिर्फ राष्ट्रीय चिह्न अशोक च्रक ही होता है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली सरकाररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया