लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामले में हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन, दो अन्य की जमानत याचिका की खारिज, कहा- प्रभावशाली व्यक्ति हैं, सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: April 6, 2023 11:52 IST

आप नेता की जमानत याचिका खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं, सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रायल कोर्ट ने 17 नवंबर 2022 को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जैन को 30 मई, 2022 को ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया थासत्येंद्र जैन फिलहाल इस मामले में न्यायिक हिरासत में है।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका गुरुवार खारिज कर दी। आप नेता की जमानत याचिका खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं, सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। जैन पर चार कंपनियों के जरिए धन शोधन करने का आरोप है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि निचली अदालत के जमानत याचिका खारिज करने के फैसले में कोई भी अवैधता या कोई खामी नहीं है।जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच ने सत्येंद्र जैन, अंकुश जैन और वैभव जैन की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन  एक प्रभावशाली व्यक्ति है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की क्षमता रखता है।

निचली अदालत के पिछले साल 17 नवंबर को सुनाए गए आदेश को तीनों आरोपियों ने चुनौती दी थी। इसी पीठ ने 21 मार्च को बचाव पक्ष और अभियोजन पक्षों द्वारा कई सुनवाई के बाद किए गए प्रस्तुतीकरण के निष्कर्ष के बाद आदेश को सुरक्षित रखा था। दलीलों के दौरान, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश हुए। उन्होंने कहा कि जैन और अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग स्पष्ट है।

जैन ने अपनी जमानत याचिका में कहा, "मैं 7 मौकों पर ईडी के सामने पेश हुआ। मैंने सहयोग किया और जांच में भाग लिया। मुझे 2022 में 5 साल बाद गिरफ्तार किया गया था।" गौरतलब है कि ट्रायल कोर्ट ने 17 नवंबर 2022 को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जैन को 30 मई, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह इस मामले में न्यायिक हिरासत में है।

टॅग्स :Satyendar Jaindelhi high court
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं