लाइव न्यूज़ :

मेट्रो जैसी अग्रणी परिवहन प्रणाली से दिल्ली में लंदन व न्यूयॉर्क जैसा शहर बनने की क्षमता: पुरी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड का शनिवार को उद्धाटन किया गया। इसके बाद मेट्रो नजफगढ़ के और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच गई है।

दिल्ली मेट्रो रेल परिवहन निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो लिंक के जरिए खंड का उद्धाघटन किया।

इस मौके पर पुरी ने कहा कि कि देश के विभिन्न शहरों में करीब 740 किलोमीटर की मेट्रो लाइन चालू है और नेटवर्क को 2022 तक तकरीबन 900 किलोमीटर तक बढ़ा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, देश के अलग अलग शहरों में एक हजार किलोमीटर की मेट्रो लाइन निर्माणाधीन है और आने वाले वर्षों में इसका विस्तार दो हजार किलोमीटर तक किया जाएगा।

पुरी ने कोविड-19 महामारी के बावजूद विभिन्न उपलब्धियों के लिए दिल्ली मेट्रो की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसी अग्रणी परिवहन प्रणाली के साथ, दिल्ली में लंदन, न्यूयॉर्क जैसे विश्व स्तरीय शहर बनने की क्षमता है।

बहरहाल, कुछ कारणों की वजह से ग्रे लाइन के करीब एक किलोमीटर लंबे खंड का उद्धाटन करीब एक महीने से देरी से हुआ।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि खंड पर यात्री सेवा शाम पांच शुरू होगी।

तकरीबन 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन (द्वारका-नजफगढ़ गलियारे) के इस विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों के निवासियों को अत्यधिक लाभ होगा।

इस मौके पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद थे। करीब एक किलोमीटर लंबा नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड मेट्रो को नजफगढ़ के आंतरिक क्षेत्रों में ले जाएगा।

पहले इस खंड का उद्घाटन छह अगस्त को होना था, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क के मुद्दे के कारण निर्धारित तिथि से दो दिन पहले इसे स्थगित कर दिया गया था।

द्वारका-नजफगढ़ गलियारे को अक्टूबर 2019 में खोला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो