लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फरवरी के बाद से कोविड-19 के सबसे अधिक 261 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 5, 2021 00:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 261 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में अब तक मरने वालों की संख्या 10,915 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नए मामले बुधवार को 66,432 लोगों की कोविड-19 के लिए हुई जांच में सामने आए।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को संक्रमण का आंकड़ा 6.40 लाख से अधिक हो गया।

दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या बुधवार के 1584 से बढ़कर बृहस्पतिवार को 1701 हो गई, जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.39 फीसदी हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 240 नए मामले आए थे और संक्रमण की दर 0.35 फीसदी थी।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को 28 हजार लोगों को कोविड-19 टीके लगाए गए। इनमें से 14,328 टीके वरिष्ठ नागरिकों को लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए