लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 40 मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली में इस साल डेंगू के 40 नये मामले सामने आये हैं । स्थानीय निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा इस साल एक जनवरी से 17 जुलाई के बीच का है जो 2019 के बाद से सर्वाधिक है। 2019 में इस अवधि में डेंगू के 32 मामले सामने आये थे ।

रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में केवल चार मामले सामने आये हैं ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में डेंगू का एक भी मामला नहीं आया था । इसके बाद फरवरी में दो, मार्च में पांच, अप्रैल में दस, मई में 12 तथा जून में सात मामले सामने आये थे ।

इसमें कहा गा है कि इसी अवधि मे 2016 में 50, 2017 में 98, 2018 में 43, 2019 में 32, और 2020 में 28 मामले दर्ज किये गये थे ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी में अब तक डेंगू से मौत की खबर नहीं है ।

सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल 17 जुलाई तक राजधानी में मलेरिया के 17 और चिकनगुनिया के 10 मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह