लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, हिमाचल में कई जगह पारा शून्य से नीचे

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली/शिमला, 19 दिसंबर दिल्ली में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर इस सीजन में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''शहर के मौसम से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।''

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हिमालयी क्षेत्र से चली सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है और लोधी रोड पर तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को जाफरपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि केलांग, कल्पा, मनाली, सोलन, चंबा और मंडी में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि जनजातीय बहुल लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केन्द्र केलांग शून्य से 12. 1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। वहीं मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि सोलन में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम, मंडी में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और चंबा में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे