लाइव न्यूज़ :

Weather Report: दिल्ली में अब तक अगस्त में दस वर्षों में सबसे कम बारिश हुई

By भाषा | Updated: August 12, 2020 19:51 IST

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अगस्त के पहले 12 दिन में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशहर में 2018 में इसी अवधि में 56 मिमी, 2017 में 64 मिमी और 2016 में 41 मिमी बारिश हुई थी।पालम मौसम केंद्र ने 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की है, जो सामान्य 114.3 मिमी की तुलना में 51 प्रतिशत कम है। दिल्ली में 236.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य 210.6 मिमी से 12 प्रतिशत अधिक थी।

नयी दिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में अगस्त में अब तक सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है जो 10 वर्षों में सबसे कम है। मौसम विभाग ने हालांकि रविवार और बृहस्पतिवार के बीच मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।

शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने अब तक केवल 31.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 109.6 मिमी है। पालम मौसम केंद्र ने 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की है, जो सामान्य 114.3 मिमी की तुलना में 51 प्रतिशत कम है।

लोधी रोड वेधशाला ने 109.6 मिमी के सामान्य के मुकाबले सिर्फ 25.6 मिमी बारिश का अनुमान लगाया है जो 77 प्रतिशत कम है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अगस्त के पहले 12 दिन में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शहर में 2018 में इसी अवधि में 56 मिमी, 2017 में 64 मिमी और 2016 में 41 मिमी बारिश हुई थी।

इसी अवधि में 2015 में 110.6 मिमी बारिश हुई थी जबकि 2014 में 120.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस साल जुलाई में, दिल्ली में 236.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य 210.6 मिमी से 12 प्रतिशत अधिक थी।

पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई क्योंकि मानसून अक्ष रेखा में उतार-चढ़ाव बना रहा और यह दिल्ली-एनसीआर में अधिक समय तक नहीं रही। 

टॅग्स :दिल्लीमौसमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल