लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को टीके की 57 लाख खुराकें मिली, जरूरत 2.94 करोड़ खुराकों की है: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली के अधिकारियों पर 21 जून से सभी के लिए मुफ्त कोविड टीका उपलब्ध कराने को लेकर उसे धन्यवाद देते हुए, अखबारों में विज्ञापन देने का दबाव डाला है जबकि शहर को 2.94 करोड़ खुराक की जरूरत होने के बावजूद अब तक केवल 57 लाख खुराकें ही मिली हैं ।

सिसोदिया ने यह भी कहा कि केंद्र जुलाई में कोविड टीकों की केवल 15 लाख खुराकों की आपूर्ति करेगा और इस गति से शहर की पूरी आबादी का टीकाकरण कराने में करीब 16 महीने और लगेंगे।

उन्होंने कहा कि कई भाजपा शासित राज्यों ने अखबारों में इश्तिहार छपवाकर 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए मुफ्त कोविड टीका मुहैया कराने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया है।

सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया, “ उन्होंने दिल्ली के अधिकारियों से भी कहा कि अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कराकर मुफ्त टीके के लिए (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी का शुक्रिया करें। उन्होंने इस टूलकिट को दिल्ली सरकार के अधिकारियों को भेजा था और उनपर ऐसे विज्ञापन जारी करने के लिए दबाव डाला था।”

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने आरोप लगाया, “लोगों को विज्ञापनों की नहीं, टीकों की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से अगले दो महीनों में 2.3 करोड़ और खुराक की आपूर्ति करने का अनुरोध करता हूं। मैं वादा करता हूं कि हम आपका प्रचार करेंगे...पूरी दिल्ली में विज्ञापन प्रकाशित कराएंगे, लेकिन आप राज्यों को बिना टीका दिए ऐसा करने के लिए कहते रहे हैं।”

सात जून को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार 21 जून से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों का मुफ्त में टीकाकरण कराएगी और केंद्र सरकार राज्यों को टीकों की खुराकें वितरित करेगी।

सिसोदिया ने कहा, “मुझे पता चला है कि दिल्ली को 21 जून के बाद से इस्तेमाल के लिए किसी टीके की मुफ्त आपूर्ति नहीं हुई है।”

उन्होंने कहा कि केंद्र जुलाई के लिए सिर्फ 15 लाख खुराकों की आपूर्ति करेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “ हम इस रफ्तार से चले तो, पूरी दिल्ली का टीकाकरण करने में 15-16 महीने और लग जाएंगे।”

सिसोदिया ने आरोप लगाया, “आप कहते रहे हैं कि भारत विश्व स्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है, लेकिन यह दुनिया का सबसे कुप्रबंधित, पटरी से उतरा हुआ और विसंगतियों से भरा अभियान हो गया है।”

दिल्ली में 18-44 साल के आयु वर्ग में लगभग 92 लाख लोग कोविड-19 टीकाकरण के पात्र हैं। शहर में 45 से वर्ष से अधिक उम्र के 57 लाख लोग हैं।

उन्होंने कहा, “इस आबादी को पूरी तरह से टीका लगाने के लिए दिल्ली को 2.94 करोड़ खुराकों की जरूरत है। दिल्ली को अब तक 57 लाख खुराकें मिली हैं। हमें 2.3 करोड़ खुराक और चाहिए।”

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार तक दिल्ली में टीके की 65,14,825 खुराकें लगाई गई हैं तथा 15,76,775 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल