लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2020 में चार महानगरों में सबसे कम साइबर अपराध हुए : एनसीआरबी के आंकड़े

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चार प्रमुख महानगरों में, दिल्ली में सबसे कम साइबर अपराध के मामले 166 दर्ज किए गए।

हालांकि, 2019 की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में 2020 में साइबर अपराध बढ़े। 2019 में यहां ऐसे 107 मामले दर्ज किए गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक चार प्रमुख महानगर शहरों में से, मुंबई में 2,433 मामले, चेन्नई में 186 और कोलकाता में 172 मामले दर्ज किए गए।

केंद्रीय मंत्रालय के अधीन एनसीआरबी ने 20 लाख से अधिक आबादी वाले 19 शहरों - अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोझीकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे और सूरत को महानगरों के रूप में वर्गीकृत किया है।

इनमें से, बेंगलुरु में साइबर अपराध के सर्वाधिक 8,892 मामले पिछले साल दर्ज किए गए जबकि कोयंबटूर में महज चार ऐसे मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों में सामने आया कि पिछले साल दिल्ली में दर्ज कुल 166 मामलों में से 12 मामले महिलाओं/बच्चों (आईपीसी की धारा 354डी) का साइबर जगत में पीछा करने/धमकाने से संबंधित थे।

आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में साइबर स्टॉकिंग और डराने-धमकाने के 105 मामले दर्ज किए गए, चेन्नई में ऐसे दो मामले दर्ज किए गए और कोलकाता में ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

इसके अलावा दिल्ली में ओटीपी फर्जीवाड़ा के दो मामले, धोखाधड़ी (धारा 420) के छह मामले और नौ अन्य मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos