लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के सर्वाधिक 2224 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 41000 के पार

By भाषा | Updated: June 15, 2020 00:20 IST

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के चलते मृतक संख्या बढ़कर 1327 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 41,182 तक पहुंच गए।दिल्ली में कोरोना संक्रमित 24,032 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में घरों में पृथक रह रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 20,793 है।

दिल्लीदिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 41,000 के पार चला गया। वहीं, राजधानी में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 1,327 तक पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन रविवार को 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए। इसके पहले बीते 12 जून को सर्वाधिक 2,137 नए मामले सामने आए थे।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 56 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कोरोना वायरस के चलते मृतक संख्या बढ़कर 1,327 तक पहुंच गई और संक्रमण के कुल मामले 41,182 तक पहुंच गए।

दिल्ली में कोरोना संक्रमित 24,032 मरीजों का इलाज चल रहा है। घरों में पृथक रह रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 20,793 है। बुलेटिन में बताया गया कि 695 मरीज आईसीयू में हैं और 182 वेंटीलेटर पर हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित