लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2019 की तुलना में 2020 में महिलाओं के विरूद्ध 25 फीसद कम अपराध हुए

By भाषा | Updated: September 16, 2021 01:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में 2019 की तुलना में 2020 में कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन के बाद महिलाओं के विरूद्ध अपराध करीब 25 फीसद कम हुए। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने यह जानकारी दी है।

ब्यूरो के अनुसार शहर में 2020 में महिलाओं के विरूद्ध अपराध के 10,093 दर्ज किये गये जबकि उसके पिछले साल इस तरह के 13,395 मामले सामने आये थे, यानी 2019 की तुलना में 2020 में महिलाओं के विरूद्ध 24.65 फीसद कम अपराध हुए।

ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार 2020 में यहां शील भंग करने के इरादे से महिलाओं पर हमले के 1840, अपरहण के 2938, बलात्कार के प्रयास के नौ तथा बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का एक मामला दर्ज किया गया।

दिल्ली पुलिस ने सदैव इस बात पर बल दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा उसकी शीर्ष प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा