लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पास 45 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड टीके का 14 दिन का भंडार बचा: आतिशी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई आप विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दिल्ली में लगभग 3.5 लाख कोविड टीके की खुराक उपलब्ध हैं, जिसमें कोविशील्ड की 3 लाख से अधिक खुराक शामिल हैं, जो 14 दिन तक चल सकती है।

आतिशी ने कहा कि भले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को शनिवार को कोवैक्सीन की 48,000 खुराक मिली, लेकिन इसे उन लोगों के लिए रखा जा रहा है, जिन्हें दूसरी खुराक दी जानी है।

उन्होंने दैनिक टीकाकरण बुलेटिन के दौरान कहा, ‘‘45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए लगभग 3.5 लाख खुराक उपलब्ध हैं, जिसमें कोवैक्सीन की लगभग 40,000 खुराक और कोविशील्ड की 3.25 लाख खुराक शामिल हैं।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘कोवैक्सीन की खुराक केवल उन्हें दी जा रही है, जिन्हें दूसरी खुराक की जरूरत है, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी पहली खुराक ली है और दूसरी खुराक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारे पास कोविशील्ड का भंडार अगले 14 दिनों के लिए है।’’

अठारह से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण सातवें दिन निलंबित रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को टीके नहीं मिल रहे थे, जबकि निजी अस्पताल इस आयु वर्ग के लोगों से अत्यधिक कीमत वसूल करके टीकाकरण कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों कंपनियों, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वे केवल केंद्र के कहने के आधार पर ही टीके भेज सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने दोनों कंपनियों से 1.5 करोड़ टीके खरीदने के लिए संपर्क किया, तो दोनों कंपनियों ने हमसे कहा कि वे केवल केंद्र सरकार के कहने के आधार पर ही टीके भेजेंगी।’’

उन्होंने कहा कि 18-44 वर्ष आयु समूह के लिए टीकाकरण केवल ‘‘निजी अस्पतालों में उपलब्ध है, जो प्रति खुराक 900 रुपये से 1,400 रुपये तक ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसे संभव है कि दिल्ली सरकार जो मुफ्त में टीका लगा रही है, उसके पास टीके की एक भी खुराक नहीं है, लेकिन निजी अस्पताल जो टीकाकरण के लिए अत्यधिक कीमत वसूल रहे हैं, बिना किसी परेशानी के ऐसा कर रहे हैं।’’

दिल्ली ने अब तक कुल 53,42,386 लोगों का टीकाकरण किया है, जिनमें 41,38,523 ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्हें टीके की एक खुराक मिली है।

आतिशी ने कहा, ‘‘12 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गई है और दिल्ली में 45 से अधिक वाले समूह में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल