लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पांच अप्रैल के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 4,482 मामले सामने आए और 265 रोगियों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 4,524 मामले सामने आए और 340 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण की दर 8.42 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिन से कोविड-19 हालात में सुधार हो रहा है और संक्रमण के मामलों तथा इसकी दर में तेजी से गिरावट देखी जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। उस दिन 3,548 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

बुलेटिन के अनुसार अस्पतालों में 24,305 बिस्तरों में से 9,906 खाली हैं।

आंकड़ों के अनुसार राजधानी में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 50,863 है। इनमें से 31,197 घरों में पृथकवास में हैं।

दिल्ली में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 14,02,873 हो गई है जबकि 22,111 रोगियों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 13.29 लाख संक्रमण से उबर चुके हैं या दिल्ली से बाहर चले गए हैं।

भाषा

की दर 6.89 प्रतिशत है, जो सात अप्रैल के बाद से सबसे कम है। उस दिन संक्रमण की दर 6.1 प्रतिशत थी। पांच अप्रैल के बाद संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। उस दिन 3,548 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

हालांकि सोमवार को तुलनात्मक रूप से काफी कम 65,004 जांचें की गईं, लिहाजा संक्रमण के मामले भी कम सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट