लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: वसंत विहार के गुरुद्वारों को डीडीएमए के आदेश का पालन करने को कहा गया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली में वसंत विहार के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने गुरुद्वारों के अधिकारियों को डीडीएमए के आदेश का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है, जिसमें किसी भी धार्मिक स्थल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा 10 जुलाई को जारी ताजा आदेशों के मुताबिक, '' धार्मिक स्थलों को खुले रहने की अनुमति रहेगी लेकिन श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।''

वसंत विहार के एसडीएम अंकुर प्रकाश मेशराम द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, '' किसी भी उल्लंघन की दशा में संबंधित गुरुद्वारे के अधिकारियों के साथ ही व्यक्ति के खिलाफ सख्त दंडात्मक अथवा आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित गुरुद्वारे के सभी अध्यक्ष/सचिव/संयुक्त सचिव/सेवादार को उपरोक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया जाता है।''

इस बीच, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने आदेश में केवल गुरुद्वारों को लेकर जारी आदेश पर सवाल खड़ा किए।

सिरसा ने ट्वीट किया, '' अंकुर प्रकाश का परिपत्र पढ़कर अंचभित हूं जोकि सभी धार्मिक स्थलों को लेकर चिंता जाहिर करता है लेकिन केवल गुरुद्वारों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का जिक्र किया गया है। अन्य धार्मिक स्थलों का खासकर उल्लेख क्यों नहीं किया गया? गुरुद्वारों के अध्यक्षों/सचिवों और सेवादारों के लिए ऐसे सख्त लहजे का उपयोग क्यों?''

उन्होंने कहा, '' हम डीडीएमए के इस भेदभावपूर्ण रवैये की निंदा करते हैं। या तो इस आदेश को रद्द किया जाए अथवा परिपत्र में सभी धार्मिक स्थलों का उल्लेख किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव