लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक, शाह व सीतारमण समेत होंगे ये शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 09:07 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात, बाढ़ के कहर और अर्थव्यवस्था पर बात हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्टिकल 370 के कई प्रावधानों के हटने के बाद से कश्मीर में कई चीजें प्रतिबंधित कर दी गई हैं। 15 अगस्त को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ने मिल कर अर्थव्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की थी।

दिल्ली में आज( 17 अगस्त) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होने वाली है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत कई केन्द्रीय मंत्री के शामिल होंगे। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ये बैठक कितने बजे से होनी है। बैठक में उम्मीद की जा रही है कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालतों पर चर्चा की जायेगी। आर्टिकल 370 के कई प्रावधानों के हटने के बाद से कश्मीर में कई चीजें प्रतिबंधित कर दी गई हैं। हालांकि केन्द्र की सरकार का दावा है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य होंगे। 

खबरों के मुताबिक बैठक में देश में आये बाढ़ के कहर पर भी बात की जा सकती है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था पर भी बात की जा सकती है। 15 अगस्त को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ने मिल कर अर्थव्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की थी। दोनों के बीच यह समीक्षा बैठक ऐसे समय हुई है जबकि सरकार को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से फैल रही नरमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे निवेशकों की सम्पत्ति का क्षरण हो रहा है और बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहअमित शाहनरेन्द्र सिंह तोमरदिल्लीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल