लाइव न्यूज़ :

रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए दिल्ली सरकार शुरू करेगी विशेष कार्यक्रम, मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: July 26, 2020 15:50 IST

दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने रविवार को बताया कि आप सरकार शहर में रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाएगी।लॉकडाउन के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

नई दिल्ली।दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार शहर में रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाएगी। यह कदम लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय राजधानी की चरमराई अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए उठाया जा रहा है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विशेष कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले कुछ दिन में एक रोजगार पोर्टल का शुभारंभ करेंगे जहां ऐसी कंपनियां अपना पंजीकरण करा सकती हैं जो नियुक्तियों के लिए लोगों की तलाश कर रही हैं। इसमें रोजगार खोज रहे लोग भी पंजीकरण करा सकते हैं।

राय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन से चरमराई राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार शीघ्र नए सुधार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार दिल्ली से चले गए और बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं।

राय ने कहा,‘‘ रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए हमने एक विशेष कार्यक्रम तेजी से चलाने का निर्णय लिया है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘अगले कुछ दिन में सरकार एक रोजगार पोर्टल का शुभारंभ करेगी जो नियोक्ताओं और नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक समान मंच का काम करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित कर पाए हैं। अब शहर की अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर वापस लाने की जरूरत है। पोर्टल के शुभारंभ के बाद लोगों को नौकरियों के लिए कई स्थानों पर आवेदन नहीं करना पड़ेगा। सरकार सुनिश्चित करेगी कि ज्यादा से ज्यादा आवेदनकर्ताओं को रोजगार मिले।’’

टॅग्स :दिल्ली सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?