लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 8 रुपये तक हुए कम, केजरीवाल सरकार ने वैट पर की 30 प्रतिशत की कटौती

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2021 12:50 IST

दिल्ली में बुधवार आधी रात से पेट्रोल के दाम 8 रुपये कम हो जाएंगे। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट पर 30 प्रतिशत की कटौती का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल पर वैट 30 प्रतिशत तक कम हुआ और अब इसे 19.40 प्रतिशत कर दिया गया है।इससे देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये की कमी हुई है, मध्यरात्रि से नयी दर लागू होगी।पिछले महीने कई और राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में कमी की थी।

नयी दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत दी है। दिसंबर महीने के पहले दिन केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर वैट 30 प्रतिशत से घटाकर 19.40 प्रतिशत कर दिया है। इससे देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर की कमी आ गई है। नयी दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी।

इस बीच लगातार 27 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी ताकि दामों में कमी हो सके। दिल्ली में अभी पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल की दर 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मेट्रो शहरों की बात करें तो पेट्रोल-डीजल के सबसे अधिक दाम मुंबई में हैं। वैट की वजह से हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

पिछले महीने देश भर की कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट पर कटौती की थी। इससे दामों में कुछ कमी आई थी। बता दें कि मंगलवार को ही केंद्र सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार की पेट्रोल और डीजल से होने वाली उत्पाद शुल्क वसूली दोगुने से अधिक बढ़कर 3.72 लाख करोड़ रुपये हो गयी, जिसमें से राज्यों को 20,000 करोड़ रुपये से भी कम की राशि दी गयी। 

केंद्र सरकार ने पिछले साल दो बार उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल पर यह दर 32.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये कर दी थी। इस साल के बजट में पेट्रोल पर शुल्क को घटाकर 32.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर किया गया था। वहीं, पिछले महीने पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई।

टॅग्स :पेट्रोल का भावदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है