लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हो सकेगी अब शराब की होम डिलीवरी, केजरीवाल सरकार की मंजूरी

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2021 10:13 IST

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राजधानी क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। ऐसे में अब ग्राहक मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में घर बैठे अब ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं शराब का ऑर्डरमोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए के जरिए देना होगा ऑर्डरशराब की डिलीवरी किसी भी छात्रावास, कार्यालय या संस्थान में नहीं की जाएगी

दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अब मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ऑर्डर करके भारतीय और विदेशी शराब की होम डिलीवरी को अनुमति दे दी है। इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एल-13 लाइसेंस धारक शराब दुकानों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी।

नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया है कि एल-13 लाइसेंस धारक केवल ऐप या ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर ही शराब की डिलीवरी घर पर करेंगे। शराब की डिलीवरी किसी भी छात्रावास, कार्यालय या संस्थान में नहीं की जाएगी।

 

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच पिछले साल और इस साल भी शराब की दुकानों के बाहर बड़ी भीड़ के दृश्य देखने को मिले थे। ऐसे में माना जा रहा है कि बदले हुए आबाकारी नियमों से इसमें कमी आएगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार भी शराब की होम डिलीवरी शुरू कर चुकी है।

हालांकि ये भी बता दें कि फिलहाल दिल्ली में मंजूरी का मतलब ये नहीं है कि तत्काल इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसके लिए पहले शराब की दुकानों को एल-13 लाइसेंस हासिल करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने शराब की होम डिलीवरी पर दिया था सुझाव

पिछले साल लॉकडाउन के चरणबद्ध तरीके से खुलने के दौरान शराब की दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने की तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि राज्यों को शराब की होम डिलीवरी पर विचार करना चाहिए।

कोरोना की दूसरी लहर में भी शराब की दुकानें दिल्ली समेत कई राज्यों में बद कर दी गई थी। बहरहाल दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद एक बार फिर अनलॉक की प्रकिया जारी है। दिल्ली में भी ढील दी गई है लेकि शराब की दुकानें अभी बंद हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो