क्या दिल्ली में 16 मई तक बढ़ेगा लॉकडाउन, जानिए कोरोना पैनल के चीफ डॉक्टर ने क्या कहा?
By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 10:17 IST2020-04-25T10:17:07+5:302020-04-25T10:17:07+5:30
24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसको बाद में 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 24 हजार के पार चली गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे संकेत दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना पैनल के टॉप डॉक्टर ने दिए हैं। सरकार के ही एक टॉप अधिकारी ने कहा है कि ताजा स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि लॉकडाउन को कुछ दिनों के और बढ़ा देना चाहिए। देश में फिलहाल 3 मई तक लॉकडाउन है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 2500 के पार हो गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने दिल्ली सरकार के कोरोना पैनल के चेयरमैन डॉक्टर एस के सरीन के हवाले से लिखा है, 'लॉकडाउन को 16 मई तक जारी रखना होगा, उम्मीद की जा रही है कि उसके बाद कोरोना का ग्राफ नीचे उतरना शुरू होगा। दिल्ली में यह अभी सपाट नहीं हो रहा।'
16 मई तक लॉकडाउन क्यों जरूरी है? पढ़ें डॉक्टर एस के सरीन ने क्या जवाब दिया?
जब डॉक्टर एस के सरीन से पूछा गया कि आखिर दिल्ली में 16 मई तक लॉकडाउन क्यों जरूरी है? तो उन्होंने कहा, दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला केस 3 मार्च 2020 को आया था। महामारी के चीन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वहां इसके ग्राफ को नीचे आने में कम से कम 10 हफ्ते लग गए थे। इसलिए दिल्ली में भी ऐसा हो सकता है।
वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने या राहत देने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'इसपर चर्चा जारी है। जो भी फाइनल होगा, वह 30 अप्रैल के बाद ही शुरू होगा।'
Discussions are underway. Whatever is finalised, will be started only after 30th April: Delhi Health Minister Satyendar Jain when asked if Delhi govt is planning to extend the lockdown or give some relaxation in the state capital #COVID19pic.twitter.com/KhsItbUlL4
— ANI (@ANI) April 25, 2020
दिल्ली में स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 136 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही इस महामारी के मामले 2514 हो गए हैं। इस बीमारी के तीन मरीजों की मौत भी हो गयई जिसके साथ ही यहां इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।