लाइव न्यूज़ :

घरेलू फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किया दिशानिर्देश, जानें किन-किन नियमों का करना होगा पालन

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 21:41 IST

घरेलू विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं, इसके अलावा बसों और ट्रेनों के यात्रियों को भी नियमों का पालन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के निर्देश में 14 दिन स्वास्थ्य की निगरानी करने की सलाह दी गई है।कोई लक्षम सामने आने पर संबंधित डीडीएमए/राज्य हेल्पलाइन नंबर को सूचित करना होगा।

लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच देशभर में करीब दो महीने बाद घरेलू विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। घरेलू विमानों के साथ-साथ ट्रेन और बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें सभी को आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करने के अलावा 14 दिन स्वास्थ्य की निगरानी करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा कि घरेलू यात्रा (एयर / ट्रेन / अंतरराज्यीय बस यात्रा) के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। इसके तहत सभी यात्रियों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। एयरपोर्ट, बस टर्मिनल/स्टॉप और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर समय-समय पर कोविड-19 से जुड़ी जानकारी की अनाउंसमेंट की जाएगी। सभी यात्रियों का मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा।

निर्देश के मुताबिक ए सिम्टोमैटिक (बीमारी के लक्षण न होने वाले) यात्रियों को ही अनुमति दी जाएगी और इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी। यदि उनमें कोई लक्षम सामने आते हैं तो उन्हें संबंधित डीडीएमए / राज्य हेल्पलाइन नंबर को सूचित करना होगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं 13418 लोग

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 13418 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 261 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में 6540 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देशभर में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 138845 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4021 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 57720 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 77103 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारफ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल