लाइव न्यूज़ :

कोटा से छात्रों को लाने की तैयारी में कर रही है दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By सुमित राय | Updated: April 30, 2020 15:05 IST

केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों को लाने की तैयारी में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार कोटा में फंसे छात्रों को लाने की तैयारी में जुट गई है।अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को इसके लिए योजना बनाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि कोटा में दिल्ली के करीब 800 छात्र फंसे हुए हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इस कारण राजस्थान के कोटा में कई राज्यों के छात्र फंसे हुए हैं। अब केंद्र सरकार से छात्रों को अंतरराज्यीय यात्रा की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सरकार कोटा में फंसे छात्रों को लाने की तैयारी में जुट गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को इसके लिए योजना बनाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि कोटा में दिल्ली के करीब 800 छात्र फंसे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली सरकार कोटा (राजस्थान) से दिल्ली के छात्रों को जल्द घर वापस लाने के लिए व्यवस्था कर रही है।"

बता दें कि केंद्र सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूर और छात्रों के अलावा पर्यटकों को अंतरराज्यीय यात्रा की अनुमति दे दी। सरकार ने एक दिशानिर्देश जारी कर कहा कि जिन प्रवासी मजदूरों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं वे अपने गृह राज्य जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए राज्य की सहमति की जरूरत होगी

देशभर में 3 मई तक लागू है लॉकडाउन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी।

दिल्ली में 3500 के करीब हो चुके हैं कोरोना मरीज

देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 3439 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 56 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से 1092 लोग ठीक भी हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण के अनुसार भारत कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 33050 हो गई है। अब तक देश में 1074 लोगों की मौत हो चुकी है और 8324 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 23651 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानदिल्ली सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे