लाइव न्यूज़ :

Delhi govt 2023: कृषि भूमि और यमुना बैराज के निकट स्थित जमीन की सर्कल दर में बढ़ोतरी, 15 साल बाद बढ़ाई, जानें इसका असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 22:04 IST

Delhi govt 2023: राजस्व मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी। मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में 2008 के बाद से कृषि भूमि की सर्किल दर में पहली बार बढ़ोतरी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ोतरी की अधिसूचना उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी के बाद जारी की जाएगी। दक्षिण दिल्ली एवं नई दिल्ली में कृषि भूमि की नई सर्कल दर पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी।दिल्ली में 2008 से किसानों की जमीन की सर्कल दर 53 लाख रुपये प्रति एकड़ थी।

Delhi govt 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि भूमि एवं यमुना बैराज के निकट स्थित जमीन की सर्कल दर बढ़ाने को सोमवार को मंजूरी दे दी। राजस्व मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी। मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में 2008 के बाद से कृषि भूमि की सर्किल दर में पहली बार बढ़ोतरी की गई है।

मंत्री ने कहा कि जिलेवार तय सर्कल दरों में बढ़ोतरी की अधिसूचना उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी के बाद जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण दिल्ली एवं नई दिल्ली में कृषि भूमि की नई सर्कल दर पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी। उत्तरी दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिलों में तीन करोड़ रुपये प्रति एकड़ और मध्य दिल्ली में दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी।

दिल्ली में 2008 से किसानों की जमीन की सर्कल दर 53 लाख रुपये प्रति एकड़ थी। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनकी कृषि भूमि की दरें बढ़ाई जाएं। कुछ साल पहले हमने बढ़ाया भी था, लेकिन किन्हीं कारणों से उस समय इन्हें लागू नहीं किया जा सका।

आज मुझे दिल्ली के सभी किसानों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपकी मांग पूरी हो गई है।’’ बाद में, सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि 2013 और 2015 में सत्ता संभालने के बाद से, केजरीवाल सरकार कृषि भूमि की सर्कल दरों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के कारण इस प्रक्रिया में बाधाओं का सामना करना पड़ा।

राजस्व मंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव अब मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक, दिल्ली के किसानों को 53 लाख रुपये प्रति एकड़ के सर्कल दर के आधार पर मुआवजा मिलता रहा है, जो मौजूदा बाजार दर से काफी कम है। उन्होंने कहा कि सर्कल दर में संशोधन के बाद अब किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिलेगा। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल