वेतन भुगतान करने के लिए दिल्ली सरकार ने उत्तर एमसीडी को 293 करोड़ रुपये अग्रिम दिए : सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:21 IST2021-07-23T21:21:46+5:302021-07-23T21:21:46+5:30

Delhi Govt gave Rs 293 cr advance to North MCD to pay salaries: Satyendar Jain | वेतन भुगतान करने के लिए दिल्ली सरकार ने उत्तर एमसीडी को 293 करोड़ रुपये अग्रिम दिए : सत्येंद्र जैन

वेतन भुगतान करने के लिए दिल्ली सरकार ने उत्तर एमसीडी को 293 करोड़ रुपये अग्रिम दिए : सत्येंद्र जैन

नयी दिल्ली, 23 जुलाई शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने उत्तर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 293 करोड़ रुपये अग्रिम दिए हैं ताकि निकाय अपने कर्मचारियों को वेतन दे सके।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उत्तर एमसीडी को कर्मचारियों के वेतन को लेकर हमेशा समस्या उठानी पड़ती है। हमें उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द वेतन जारी कर देंगे।’’

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आठ जुलाई को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वह दस दिनों के अंदर निगम को 293 करोड़ रुपये जारी करे ताकि निगम वेतन एवं पेंशन का भुगतान कर सके।

अदालत ने शिक्षकों, अस्पताल कर्मचारियों, साफ-सफाई कर्मियों और इंजीनियरों को वेतन का भुगतान नहीं होने के संबंध में दायर कई याचिकाओं पर निर्देश दिया था।

जैन ने कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक’’ है कि कुछ केंद्रीय मंत्री किसानों के लिए ‘‘खराब शब्दों’’ का इस्तेमाल करते हैं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर कथित हमले के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अफवाह फैलाई जा रही है कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उनके घर पर हमला किया। बहरहाल, पहले यह जानना जरूरी है कि वास्तव में हमला हुआ भी है अथवा नहीं...मेरा मानना है कि यह महज नौटंकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Govt gave Rs 293 cr advance to North MCD to pay salaries: Satyendar Jain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे