लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 यूनिट तक 50% छूट, आज ही से लागू होगा सीएम केजरीवाल का ताजा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 12:33 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारी कड़ी मेहनत और साफ नीयत की वजह से बिजली बिलों में भारी गिरावट आई है। हर साल पूरे देश के राज्यों में बिजली के दाम बढ़े हैं, जबकि दिल्ली में घटे हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने बीते दिन बिजली बिल पर फिक्स चार्ज में भारी कमी की थी। हर साल पूरे देश के राज्यों में बिजली के दाम बढ़े हैं, जबकि दिल्ली में घटे हैं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देते हुये  200 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करके ये जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि ये फैसला आज से ही लागू कर दिया जायेगा। केजरीवाल ने कहा है कि हमारी कड़ी मेहनत और साफ नीयत की वजह से बिजली बिलों में भारी गिरावट आई है। हर साल पूरे देश के राज्यों में बिजली के दाम बढ़े हैं, जबकि दिल्ली में घटे हैं।  

सीएम ने बताया कि अगर कोई 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करता है तो उसे बिजली बिल देने की जरूरत नहीं है। वहीं 201 यूनिट होने पर पूरा बिल देना होगा। 201 से 400 यूनिट तक आधी सब्सिडी मिलेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन बिजली बिल पर फिक्स चार्ज में भारी कमी की थी।  सरकार ने 15 किलोवाट तक खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिक्स चार्ज में प्रति किलोवाट 75 रुपये से लेकर 105 रुपये की कमी की है।  2 से 5 किलोवाट तक के लिए फिक्स चार्ज अब तक 140 रुपये प्रति किलोवाट था जो कि 50 रुपये प्रति किलोवाट किया गया है।

DERC के मुताबिक, पहले 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर हर महीने प्रतिकिलोवाट 125 रुपये फिक्स चार्ज देना पड़ता था। इसे घटाकर महज 20 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। इस तरह 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर फिक्स चार्ज में 105 रुपये प्रति किलोवाट की कमी की गई है। अब तक यह 7.75 रुपये था जो अब 8 रुपये प्रति यूनिट किया गया है।

2 किलोवाट से 5 किलोवाट वाले कनेक्शन पर हर महीने 140 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज लगता था। अब यह मात्र 50 रुपये होगा। 

5 किलोवाट से 15 किलोवाट लोड वाले घरेलू कनेक्शन पर पहले हर महीने 175 रुपये प्रति किलोवाट का फिक्स चार्ज लगता था। अब यह सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोवाट होगा। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल