लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 09:17 IST

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज मंगलवार की की देर रात दिल्ली के एम्स में अपनी आखिरी सांस ली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी शोक जताया है।

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार की शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसमें दिल की धड़कन रुक जाती है। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

टॅग्स :सुषमा स्वराजदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल