सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 09:17 IST2019-08-07T09:17:09+5:302019-08-07T09:17:09+5:30

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज मंगलवार की की देर रात दिल्ली के एम्स में अपनी आखिरी सांस ली है।

Delhi govt announces a two-day state mourning on sushma swaraj passes away | सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

Highlightsदिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी शोक जताया है।

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार की शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसमें दिल की धड़कन रुक जाती है। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

Web Title: Delhi govt announces a two-day state mourning on sushma swaraj passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे