लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले रहें सावधान, सभी को अपने खर्च पर करानी होगी कोविड जांच

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 8, 2021 16:19 IST

ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को आगमन पर अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी

Open in App
ठळक मुद्दे7 दिन के लिए किया जाएगा क्वॉरंटीन।अरविंद केजरीवाल ने किया था ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक को 31 जनवरी तक बढ़ाने का आग्रह।

भारत-ब्रिटेन के बीच सशर्त हवाई सेवा बहाल कर दी गई है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को अपने खर्च पर कोविड जांच करानी होगी।

ब्रिटेन से आने वाले 7 दिन पृथकवास में रहेंगे

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले जो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए जाएंगे उन्हें सात दिन के लिए पृथकवास में रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें सात दिन घर में पृथक रहना होगा।

दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ दिल्लीवासियों को ब्रिटेन के कोरोना वायरस के नए स्वरूप के संपर्क में आने से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने अहम निर्णय लिये हैं। ब्रिटेन से आ रहे यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन से आ रहे लोगों में जो संक्रमित पाये जाएंगे उन्हें पृथक केंद्र (आइसोलेशन फैसलिटी) में रखा जाएगा। जो निगेटिव पाये जायेंगे, उन्हें सात दिनों के लिए पृथक वास के लिए ले जाया जाएगा और उसके बाद उन्हें सात दिनों तक घर में पृथक रहना होगा।’’

अरविंद केजरीवाल कर चुके ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक बढ़ाने का आग्रह

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां से उड़ानों के निलंबन की अवधि बढ़ाने की केंद्र से अपील की थी। केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर को ब्रिटेन से उड़ानों का निलंबित कर दिया था और बाद में इस निलंबन को आठ जनवरी तक के बढ़ाया था। साथ ही सरकार ने वहां से आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जांच कराना जरूरी कर दिया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीब्रिटेनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया