लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की योजना के तहत सीसीटीवी कैमरा लगवाना है तो बिजली खर्च उठाना होगा

By भाषा | Updated: June 9, 2019 17:51 IST

सरकार के फैसले के मुताबिक परियोजना के तहत राजधानी में 1.4 लाख कैमरे लगाये जाएंगे जिनका उद्देश्य दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आम आदमी पार्टी के विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में उन लोगों को ‘शपथपत्र’ (अंडरटेकिंग) लिखे पत्र बांट रहे हैं जो अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते हैं।

Open in App

दिल्ली सरकार की परियोजना के तहत जो लोग अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहते हैं, उन्हें कैमरे के लिए बिजली की सुविधा मुहैया कराने के वास्ते एक हलफनामा देना होगा। दिल्ली में आप के विधायकों के अनुसार सरकार ऐसे लोगों को सीसीटीवी कैमरे पर खर्च होने वाली बिजली पर सब्सिडी देगी।

सरकार के फैसले के मुताबिक परियोजना के तहत राजधानी में 1.4 लाख कैमरे लगाये जाएंगे जिनका उद्देश्य दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आम आदमी पार्टी के विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में उन लोगों को ‘शपथपत्र’ (अंडरटेकिंग) लिखे पत्र बांट रहे हैं जो अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते हैं।

आप विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीटीआई से कहा कि सरकार सीसीटीवी कैमरा लगाने में बिजली की खपत पर लोगों को सब्सिडी देगी। दिल्ली की 70 विधानसभाओं में 2-2 हजार कैमरे लगाये जाएंगे। जो फॉर्म दिल्ली के निवासियों को भरने के लिए दिया जा रहा है उसमें व्यक्ति का नाम, आवास का पता, सीए नंबर और मोबाइल नंबर पूछा जा रहा है। त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उनके क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। अन्य कुछ विधायकों ने भी सर्वे का काम पूरा होने की बात कही। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?