लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली सरकार की कोविड हेल्पलाइन प्रतिदिन 1200 'फोनकॉल' के प्रबंधन में सक्षम'

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली सरकार की 25 कर्मियों वाली ‘कोविड हेल्पलाइन’ 1031 रोजाना करीब 1200 कॉल के प्रबंधन में सक्षम है। एक सरकारी आंकड़े से यह जानकारी सामने आयी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में शहर में महामारी की स्थिति एवं ओमीक्रोन के खतरे की समीक्षा की।

आकड़े के अनुसार कोविड हेल्पलाइन 1031 चौबीसों घंटे काम करती है और उसमें तीन पालियों में 25 कार्यकारी काम करते हैं तथा रोजाना औसतन 600-700 'फोन कॉल' लेते हैं।

आंकड़े में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान मानवशक्ति से रोजाना 1000-1200 कॉल का प्रबंधन किया जा सकता है। फिलहाल छह फोन लाइन सक्रिय हैं ।

उसके अनुसार यह कॉल सेंटर दो -तीन दिन की पूर्व सूचना पर और जरूरी होने पर कार्यकारियों एवं फोनलाइन की संख्या बढ़ा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार यह कॉलसेंटर जांच, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, गृह पृथक-वास, ऑक्सीजन सांद्रक या सिलेंडर, एंबुलेंस, ऑक्सीमीटर, दवा, टीकाकरण, कल्याणकारी उपायों की सूचनाएं देता है । वह टेली कंसलटेशन सेवाएं भी प्रदान करता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अबतक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 57 मामले सामने आये हैं जिनमें से 18 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल