लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की निशुल्क तीर्थ स्थल योजना तीन दिसंबर होगी शुरू, एक हजार बुजुर्ग जाएंगे अयोध्या

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल योजना’ के तहत तीन दिसंबर को 1000 लोगों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा।

पिछले महीने दिल्ली कैबिनेट ने अयोध्या को योजना में शामिल करने को मंजूरी दी थी।

दिल्ली सरकार के तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा कि योजना के तहत पहली ट्रेन 1,000 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को लेकर तीन दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी।

उन्होंने कहा, “तीर्थयात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिक काफी रूचि दिखा रहे है। अयोध्या समेत विभिन्न जगहों की तीर्थयात्रा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। तीर्थयात्रियों को अन्य स्थानों के लिए तैयारी पूरी होने के बाद भेजा जाएगा।”

'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत, दिल्ली सरकार पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार और तिरुपति जैसे स्थानों सहित 13 सर्किटों में पूरी तीर्थयात्रा का खर्च वहन करती है।

प्रत्येक यात्री के साथ 21 या अधिक आयु का एक शख्स साथ जा सकता है। सरकार उसका खर्च भी वहन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू