लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने स्पूतनिक-वी टीके की 67 लाख खुराक के लिए डॉ.रेड्डी लैब को पत्र लिखा : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली में कोविड-19 टीके की कमी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने डॉ. रेड्डी लैब को रूस में विकसित कोविड-19 टीके स्पूतनिक-वी की 67 लाख खुराक की आपूर्ति करने के लिए लिखा है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. रेड्डी ने शुक्रवार को स्पूतनिक-वी को देश में लांच किया। यह पहला विदेश निर्मित कोविड-19 टीका है जिसका इस्तेमाल देश में किया जा रहा है।

केजरीवाल की घोषणा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पिछले सप्ताह किए गए दावे के बाद आई है। सिसोदिया ने कहा था कि कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने राष्ट्रीय राजधानी को अतिरिक्त खुराक देने से मना कर दिया है।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने 67-67 लाख खुराक कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मांगी है और भारत में स्पूतनिक के डीलर डॉक्टर रेड्डी को इतनी संख्या में खुराक के लिए लिखा है।’’

उन्होंने बताया कि अभी डॉ. रेड्डी के जवाब का इंतजार है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने उनसे (डॉ.रेड्डी) पूछा कि वे कितनी खुराक और कितने समय में उपलब्ध करा सकते हैं। अबतक उनकी तरफ से जवाब नहीं आया है।’’

उन्होंने कहा कि कई देशों का अनुभव दिखाता है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण से कोरोना वायरस के संक्रमण को कम किया जा सकता है।

केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि टीके की उपलब्धता बढ़ने के साथ देश में टीकाकरण अभियान गति पकड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए