लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ब्लैक फंगस के मामलों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार यहां ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के मामलों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी एवं एहतियात बरतेगी।

यह कवकीय संक्रमण पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद म्यूकरमाइसिटिस नामक फफूंदी समूह की वजह से होता है।

हाल ही में दिल्ली और कई राज्यों में कोविड-19 से संक्रमणमुक्त हुए लोगों में ब्लैक फंगस के मामलों में वृद्धि देखी गयी है।

केजरीवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ ब्लैक फंगस के मामलों में दिल्ली सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी एवं एहतियात बरतेगी।’’

नौ मार्च को जारी परामर्श में केंद्र ने कहा था कि म्यूकरमाइकोसिस का समय रहते उपचार नहीं होने पर जानलेवा हो सकता है। यह कवकीय संक्रमण खासकर उन लोगों को प्रभावित करता है, जो दवाइयां ले रहे हैं और जिनमें पर्यावरणीय रोगाणु से लड़ने की क्षमता घट जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू