लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ई-ऑटो का पंजीयन जल्द शुरू करेगी : गहलोत

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ई-ऑटो के पंजीयन की जल्द शुरुआत कर सकती है तथा सीएनजी चालित ऑटो के मुकाबले इनके जरिए 29,000 रुपये तक बचत की जा सकेगी।

अपने ‘स्विच दिल्ली’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार का ध्यान ई-ऑटो, ई-रिक्शा और ई-कार्ट जैसे तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर होगा।

गहलोत ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार बीते कुछ वर्षों से 30,000 रुपये की सब्सिडी देकर ई-रिक्शा को बढ़ावा दे रही है। ईवी नीति के बाद ई-कार्ट और ई-ऑटो के लिए भी इतनी ही सब्सिडी दी जाने लगी है। कबाड़ के लिए 7,500 रूपये तक की प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध है।’’

दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत खरीद तथा स्क्रैप संबंधी पहल के लिए 177 प्रकार के तीन पहिया वाहन उपलब्ध हैं।

स्विच दिल्ली अभियान आठ हफ्ते तक चलने वाला अभियान है, जिसके तहत दिल्ली वासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

गहलोत ने बताया, ‘‘दो पहिया और तीन पहिया वाहन दिल्ली में दो तिहाई प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। तीन पहिया वाहन यहां की सड़कों पर प्रतिदिन 12-16 घंटे चलते हैं। वाहनों के इस वर्ग पर दिल्ली की ईवी नीति का ध्यान है ताकि इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया जा सके और इससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता में खासा सुधार होगा।’’

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा की अधिकतम गति 25 किमी प्रतिघंटे से अधिक नहीं है लेकिन ई-ऑटो की तुलना सीएनजी ऑटो से की जा सकती है और इनकी अधिकतम गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

गहलोत ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ईवी नीति के तहत जो सब्सिडी दे रही है, उससे इलेक्ट्रिक ऑटो की कुल कीमत 26 फीसदी तक कम पड़ेगी। इलेक्ट्रिक ऑटो को अपनाकर कोई भी व्यक्ति सालाना करीब 29,000 रूपये तक की बचत कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग